अन्य

चंद्रयान थ्री की सफल लैंडिंग पर सशक्त पीली सेना ने अजमेर में चढ़ाई चादरपोशी की मांगी अमन चैन की दुआ

आगरा। सशक्त पीली सेवा के सभी सदस्यों की तरफ से अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ पर जियारत कर चादर पोशी की चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने की समस्त इसरो टीम को और मोदी और समस्त भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए देश के अमान चैन की दुआ की। इस मौके पर सशक्त पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खण्डेलवाल ने बताया कि आज हम सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं।

जो काम कोई देश नहीं कर पाया वह हमारे शक्तिशाली भारत ने कर दिखाया हम सभी भारतवासियों को अपने भारत और अपने भारत के प्रधानमंत्री पर गर्व है।

हमारी प्रार्थना है दुआ है कि हमारा भारत सारे देशों में सबसे शक्तिशाली बने और भारत के लोग कह सके की चंदा मामा अब दूर के नहीं चंदा मामा अब हमारे घर के हैं।