अन्य

ब्लॉक बरौली अहीर में कृषि विभाग के माध्यम से खरीफ कृषक गोष्ठी का किया आयोजन

आगरा। ब्लॉक बरौली अहीर के प्रांगण में कृषि विभाग के माध्यम से खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तम सिंह काका शामिल रहे। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका के द्वारा फीता काट कर किया गया।

किसान नेता सोमबीर यादव

इसके बाद किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा है कि किसानो को रासायनिक खादों एवं रासायनिक कीटनाशक दवाओं तथा पेस्टिसाइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

रासायनिक पदार्थों के उपयोग से मानव जाति नहीं अपितु सभी प्रकार के जीव जंतुओं के लिए घातक बीमारी पैदा हो रहीं हैं। इन से हमारे किसान भाइयों को बचाना होगा। जीवाअमृत खाद एवं हरी ढेंचा की खाद एवं गोबर की खाद का उपयोग करना चाहिए।

इसके बाद कृषि विशेषज्ञ डॉ शिवदयाल सिंह यादव ने किसानों को तमाम तरह की योजनाओं एवं कृषि करने के गुण किसानों को बताए। कृषि विशेषज्ञ डॉ शिवदयाल सिंह यादव ने मोटे अनाज रागी ,,कोदों , करने के लिए किसानों जानकारी दी ।

और उन्होंने बताया है कि मोटे अनाज खाने में भी स्वादिष्ट तथा शरीर के लिए पौष्टिक तत्वों का काम करते हैं। आजकल मोटे अनाज की बाजार एवं होटलों में ज्यादा डिमांड बढ़ रही हैं। किसानों को मोटे अनाज खेती में पैदा करने चाहिए।

किसानों को विस्तृत खेती करने के लिए जागरूक करने का काम किया। अब हमें परम्परागत खेती नहीं करनी चाहिए। हम लोगों को अलग अलग तरीकों एवं अलग अलग प्रकार की फसलें करनी चाहिए। जिससे हमें अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा।

ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका ने किसानों के लिए संचालित तमाम योजनाओं के बारे में किसानों को बताया।आज की इस किसान गोष्ठी में मुख्तार सिंह, मानसिंह कृषि विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह प्रभारी विकास खण्ड अधिकारी, नीरज प्रधान, जयवीर प्रधान, मुकेश पाठक, पप्पू तोमर, गुड्डू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।