उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने देश मे एकता की ऐसी अलख जगाई है भाजपा की नीद उड़ा दी है – कांग्रेस

संवाद – नूरुल इस्लाम

कासगंज। जनपद मुख्यालय पर आज कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ के पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष अदनान मियां एवं जनपद प्रभारी अखिलेश शर्मा के सामूहिक नेतृत्व में पार्टी कार्यालय सोरों गेट से यात्रा प्रारंभ की और गांधी मूर्ति होते हुए प्रभु पार्क पर पहुंच कर समापन किया,

इस दौरान जिलाध्यक्ष अदनान मियां ने कहा कि हम मोहब्बत की बात करते है नफरत की नहीं आज देश मे कांग्रेस का माहौल बन रहा है,

प्रभारी अखलेश शर्मा ने कहा राहुल जी ने देश मे एकता की ऐसी अलख जगाई है जिसने भाजपा की नीद उड़ा दी है आज देश मोहबत के एकता रूपी धागे में बंध रहा है,

महिला जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि आज राहुल गांधी आज अर्जुन के रूप में भाजपा रूपी कौरवों से अन्याय के खिलाफ लड़ रहे है, पटियाली विधानसभा के पूर्व प्रत्यशी इमरान अली ने कहा कि हमे एकजुटता के साथ खड़ा होना होगा सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर सकती है,

पूर्व जिलाध्यक्ष मानोज पांडेय ने कहा कि आज कांग्रेस के पक्ष में एक सकारात्मक माहौल बन रहा है देश की जनता पूरी तरह त्रस्त है केंद्र की भाजपा सरकार से ,

इस दौरान शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, अमित यादव ,सौरभ पाल , दीपक धनगर , तरुण शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता , मुनेश यादव, सतेंद्र पाल वैस , वीरेंद्र यादब,, जितेंद्र चौहान, रमेश धनगर, हसन अली, चन्दरमोहन सक्सेना, अज़हर अली खान ब अन्य सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।