अन्य

आकाशीय बिजली की चपेट में तीन लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। जिले की बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव मे तीन चरवाहे आकाशीय बिजली की चपेट पर आने से गंभीर रूप से झुलस गए। दो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
आकाशीय बिजली की यह घटना अरमार व निभौर गांव की है। अरमार का रामखेलावन पुत्र बालभद्र सिंह उम्र 70 वर्ष, विजय पुत्र बाला प्रसाद उम्र 16 वर्ष,निभौर गांव की रहने वाली महिला शोभा देवी पत्नी साधूराम उम्र 40 वर्ष ,यह खेतों पर मवेशियों को चराने गये थे। तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी।

जिसकी चपेट पर तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों नें 108 एंबुलेंस व डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरो द्वारा उपचार करने के बाद विजय व शोभा देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही रामखेलावन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही हो रहा है।