अन्य

बीमारी से परेशान होकर कारोबारी ने काटा था अपना गला सुसाइड से पहले गूगल पर ये किया सर्च

आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में गाड़ी में ड्राइवर सीट पर गला कटे हुए मिले व्यापारी के शव के बाद मृतक की शिनाख्त चावल कारोबारी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को जानकारी दी कि मृतक द्वारा बीमारी से परेशान होकर स्वयं का गला काट कर आत्म हत्या की गई है। जिससे संबंधित मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने खुलासा किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे पुलिस को गश्त के दौरान हाइवे पर सफेद रंग की क्रेटा कार दिखाई दी। कार का गेट खुला हुआ था और तेज आवाज में डेक बज रहा था। पुलिस ने जब कार के पास जाकर देखा तो उसके अंदर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा था।उसका गला कटा था और हाथ में चाकू था। पुलिस ने शिनाख्त की तो उसकी पहचान बल्केश्वर निवासी चावल व्यापारी मनु अग्रवाल के रूप में हुुई।


परिजनों के शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद मामले की जांच की गई। जिसमें पता चला मृतक को कोई बीमारी थी। जिसने उसको आसनीय दर्द होता है। जिसको लेकर वो काफी तनाव में रहता था। और जानकारी के लिए पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें साफ हुआ कि व्यापारी ने खुद चाकू खरीदा।

गूगल पर चेक किया गला काटने पर कितना होगा दर्द

मृतक चावल व्यापारी मनु अग्रवाल ने अपनी बीमारी से त्रस्त होकर आत्महत्या करने का फैसला किया। जिसके लिए उसने शोरूम से स्टील का चाकू खरीदा शोरूम मालिक ने बताया मृतक ने चाकू लिया उस समय वो अपनी कार में अकेला था। चाकू लेकर हाईवे की ओर चला गया।