उत्तर प्रदेश

पुनः कासगंज भाजपा जिलाध्यक्ष बने के पी सिंह सोलंकी

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। लोकसभा चुनाव 2024 का रण जीतने के लिए भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी आज अपनी टीम की घोषण कर दी है। भाजपा न केवल क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है बल्कि जातीय समीकरणों को भी साधने पर उसका फोकस रहा है। बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी ने शुक्रवार दोपहर में जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। वही कासगंज पूर्व के चुनाव परिणाम के नतीजों के आधार पर फिर से केपी सिंह सोलंकी पर भरोसा फिर जताया और उन्हे पुनः जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी। जैसी ही इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओ को लगी तो कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारीगण केपी सिंह सोलंकी को बधाई देने उनके आवास पर पहुंच गए और जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।