आगरा।भारत राजस्थान में जी झुंझार एक धाम, सूरज शामी बना देवरो दादी जो अस्थान…, दादी जी आओ थार, मैं लाड लड़ाउंगी…जैसे भजनों के साथ रानी सती दादी महिला मंडल ने रानी सती का जन्मोत्सव मनाया। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पूजन किया। मंडल सदस्य उषा ने बताया कि राजस्थान के झुंझनु में रानी सती का प्राचीन मंदिर है। परम आराध्य श्री दादी जी के प्रताप उनके वैभव व अपने भक्तों पर निःस्वार्थ कृपा बरसाने वाली “माँ नारायाणी” के भक्त भारत में ही नही विदेशों में भी हैं। पौराणिक इतिहास के अनुसार महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यु वीर गति को प्राप्त हुए थे | उस समय उत्तरा जी को भगवान श्री कृष्णा जी ने वरदान दिया था की कलयुग में तू “नारायाणी” के नाम से श्री सती दादी के रूप में विख्यात होगी और जन जन का कल्याण करेगी, सारी दुनिया में तू पूजीत होगी | माता के जन्मोत्सव कार्यक्रम में लाल जोड़े में श्रंगार करके आयीं सभी सुहागिनों को सुहाग सामग्री प्रदान की गयी। साथ ही संकल्प लिया गया कि आगामी दिनों में जरूरतमंद महिलाओं को रोजगारपरक कोर्स करवाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम में लीला, संगीता, सुनीता, रेनू, रीतिका, पूनम, स्वाति, आशा आदि उपस्थित रहीं।
खाटू श्याम जी मंदिर में सुहागिनों ने किया रानी सती दादी काे नमन
September 16, 20230

Related Articles
October 8, 20240
सहावर पुलिस ने चोरी किया हुआ ई-रिक्शा सहित दो को पकड़ा,भेजा जेल
संवाद।। नूरूल इस्लाम
कासगंज। विजेन्द्र साहू पुत्र हरिप्रसाद साहू निवासी मौहल्ला बौंदर रोड़ नीली कोठी कस्बा व थाना सहावर कासगंज ने थाना सहावर पर लिखित सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.10.2
Read More
November 19, 20240
भारत-रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर पुष्पांजलि और संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ। भारत-रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं सांसद (राज
Read More
November 6, 20240
पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत को खैर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार प्रसार की दी जिम्मेदारी
संवाद।। नूरुल इस्लाम
कासगंज। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी द्वारा जनपद कासगंज की पटियाली विधान सभा की पूर्व विधा
Read More