उत्तर प्रदेश

लोकसभा में महिला वंदन अधिनियम पास होने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जताया आभार

आगरा।  आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की मातृशक्ति की दशकों से बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में देश की संसद में बुधवार शाम को इतिहास रचा गया। महिलाओं के लिए विधायिका में बहुप्रतीक्षित 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने हेतु लोकसभा में रखे गए महिला वंदन अधिनियम के बहुमत से पारित होने पर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं के लिए अवसर बढ़ेंगे। अपने समाज के साथ ही देशसेवा की तरफ उनके कदम बढ़ेंगे। नीति निर्धारण में महिलाओं की प्रमुख भूमिका होगी। जब महिलाएं घर को अच्छी तरह से चला सकती हैं तो देश को भी अच्छी तरह चलाएंगी। इस अधिनियम के लागू होने के उपरांत देश की समस्त विधायिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से समानता की भावना विकसित होगी।