उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

संवाद। नूरूल इस्लाम

समस्त अधिकारी जिले में रहकर कार्य करें। बिना बतायें जिला नही छोडे़

कासगंज: जनपद कासगंज की नवागत जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने दिन वुद्ववार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषागार पहुंच कर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा व अन्य अधिकारियों द्वारा नवागत जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर परिचय प्राप्त किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन द्वारा जनपद कासगंज में हुये समस्त विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त अधिकारी जिले में रहकर कार्य करें। बिना बतायें जिला नही छोडे़।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक ढंग से किया जाये। प्रकरण के निस्तारण की पूरी जानकारी रखें। और सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जायें। जनसुनवाई में प्रकरणों को निस्तारित न करने की शिकायतें प्राप्त न हों। जिन अधिकारियों के पास अन्य विभागों का चार्ज है तो उनके लिये दिन निर्धारित कर लें। अधिकारी बैठकों में अवश्य उपस्थित हों। फायलें किसी भी स्तर पर दबी नहीं रहना चाहिये।जिलाधिकारी ने बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित समस्त विभागों और अनुभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी, कर्मचारियों को अभिलेखों के उचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।