उत्तर प्रदेश

गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों के साथ भक्त कर रहे हैं गणेश विसर्जन

आगरा। आज घर से बप्पा को विदाई हो रही है आगरा के सभी घाटों पर भक्तों के द्वारा गणेश विसर्जन किया जा रहा है। सड़कों पर बड़ी संख्या में भक्तों की टोली भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे हैं। रंग गुलाल और डोल नगाड़ों के साथ गणेश की विदाई की जा रही है। जगह जगह भक्तों के लिए भंडारों का आयोजन किया गया हैं।

गणपति बाप्पा मोरिया के जयकारों के साथ सड़कों पर एक के बाद के भगवान गणेश की मूर्ति आने का सिलसिला जारी है। एक ही दिन दो त्यौहार होने से पुलिस प्रशासन की जिम्मेदार बहुत बड़ गई है। एक तरफ ईद मीलादुन्नबी का जुलूस और दूसरी तरफ गणेश विसर्जन के लिए भक्त घाट जा रहे हैं। प्रशासन दोनों समुदाय को शांति सद्भावना का संदेश देते हुए उनकी मंजिल तक पहुंचने का कार्य कर रहा है। सुबह से ही विसर्जन और जुलूस निकालने का सिलसिला जारी है। को देर रात तक रहेगा।