उत्तर प्रदेश

आज रात से दो अक्तूबर तक बारिश के आसार पूरे सप्ताह मानसून रहेगा सक्रीय



लखनऊ। यूपी के अन्य हिस्सों में मानसून एक सप्ताह और धमाल मचा सकता है। परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। जानें, क्या कहते हैं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक चला-चली की बेला में पहुंचे मानसून के लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक हफ्ता और डेरा डालने के आसार बढ़ गए हैं। 30 सितंबर की रात से दो अक्तूबर तक बारिश की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि बुधवार को चक्रवातीय दबाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके कारण परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। इस कारण मानसून राजधानी में एक सप्ताह से ज्यादा ठहर सकता है।

अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि धूप के कारण वायुमंडल में स्थानीय अस्थिरता पैदा होती है, इसी वजह से कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखी गई।