उत्तर प्रदेश

हाथीघाट यमुना किनारा पर चला महा सफाई अभियान

आगरा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक तारीख एक घंटा महा सफाई अभियान नगर निगम आगरा की ओर से हाथीघाट यमुना किनारा पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ए के शर्मा नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश रहे। जिसमें मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।