उत्तर प्रदेश

जनकपुरी महोत्सव समिति में आगरा के प्रमुख समाज सेवियों को भी किया शामिल कार्यक्रम की भव्यता को मिलेगी मदद

जनकपुरी महोत्सव को और अधिक भव्य रूप देने हेतु समिति का हुआ विस्तार आज समिति से जोड़े गये आगरा के प्रमुख समाजसेवी

आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मैं राजा जनक बने पी एल शर्मा एवं अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने जनकपुरी महोत्सव के कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप देने और सामाजिक भागीदारी देने के उद्देश्य से समिति का विस्तार किया इसके क्रम मैं शहर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी सर्वश्री डवी सरीन जी मुख्य संयोजक एवं सुनील शर्मा संयोजक के रूप मैं समिति से जोड़ा गया है। महेश उपाध्याय मुख्य सरंक्षक
पूरन डावर एवं कमल केसरवानी जी विशिष्ट सरंक्षक के तौर पर समिति का सहयोग करेंगे।


बी के गर्ग एल्डिको , मोहित दादू,अजय बंसल ,रंजना बंसल ,देवेश गर्ग ,नरेश जैन सरंक्षक बने हैं साथ ही एल डी अग्रवाल ,सरजू बंसल ,श्याम सुंदर माहेश्वरी ,आशीष आर्य ,उमेश गर्ग ,संदीप आनंद विशिष्ट सदस्य घोषित किए हैं मनोरमा गुप्ता को मंत्री बनाया गया है।


अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जनकपुरी की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं सजावट के सभी कार्य जैसे गेट , लाइट एवं साउंड तय कर दिए हैं साथ ही भव्य झांकियाँ और बढ़ाई जा रही हैं जिससे हर पार्किंग मैं आकर्षक दृश्य नज़र आयेगा फ़ूड कोर्ट और डिस्प्ले स्टाल भी बनाये जा रहे हैं।


जिससे महोत्सव मैं आने वाले दर्शनार्थी और अधिक आकर्षित होंगे
समिति के मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा व अनिल रावत ने बताया कि मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं समिति की और से ही जूता मार्केट मैं झूलों एवं खानपान स्टाल के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग से मंच बनाया जा रहा है जहां भजन आदि के कलाकार प्रस्तुति देंगे जिसके संयोजक उपाध्यक्ष रणजीत सामा हैं।