देश विदेशहिंदी

पृथ्वी पर सबसे चुनौतीपूर्ण खाना पकाने की प्रतियोगिता अद्वितीय अवधारणा के साथ एक बार फिर से शुरू

पृथ्वी पर सबसे चुनौतीपूर्ण खाना पकाने की प्रतियोगिता अद्वितीय अवधारणा के साथ एक बार फिर से शुरू, जिसमें दुनिया भर से नेत्रहीन प्रतिभागी भाग लेंगे।

एक ऐसे मंच को फिर से बनाने के वादे के साथ जो हर किसी के लिए प्रेरणा का काम करेगा, दृष्टिहीनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कुकिंग प्रतियोगिता (खाना पकाने की प्रतियोगिता) – “गोल्डन आई शेफ 2023”, शुरू।

दृष्टिबाधित लोगों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय खाना पकाने की प्रतियोगिता, गोल्डन आई शेफ 2023 का विवरण 30 सितंबर 2023 को रात 8 बजे भारतीय समयानुसार टीम गोल्डन आई शेफ 2023 द्वारा यूट्यूब पर एक कार्यक्रम (https://youtu.be/82zfYD-1oog) में घोषित किया गया। प्रतियोगिता की घोषणा प्रतियोगिता के संस्थापक श्री अखिल श्रीवास्तव के साथ एंजेल पलासियोस, पिंकी मंगल, अप्पना श्री मणि और शेफ विश्वनाथ के अय्यर की उपस्थिति में की गई।

गोल्डन आई शेफ 2022 प्रतियोगिता के विजेताओं एंजेल पलासियोस, पिंकी मंगल, अप्पना श्री मणि द्वारा तीन भाषाओं – स्पेनिश, हिंदी और अंग्रेजी में प्रतियोगिता के शुरुआत की घोषणा होते ही, दृष्टिबाधितों में उत्साह नई ऊंचाइयों तक पहुंच गया।

कार्यक्रम के दौरान जूरी के प्रमुख शेफ विश्वनाथ के. अय्यर ने गोल्डन आई शेफ 2023 – नेत्रहीनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पाक कला प्रतियोगिता के अंकन मापदंडों को विस्तार से समझाया।

इस वर्ष गोल्डन आई शेफ 2023 की थीम ‘स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके अपने इलाके से एक पारंपरिक व्यंजन तैयार करना’ है। 2023 की प्रतियोगिता में एक बड़ा बदलाव करते हुए प्रतिभागियों को वीडियो में अपनी पसंदीदा भाषा का इस्तेमाल करने की छूठ इस शर्त के साथ दी गई है कि यदि वीडियो की भाषा अंग्रेजी या हिंदी में नहीं है, तो उन्हें वीडियो में वॉयसओवर का अंग्रेजी अवतरण लिखित में प्रदान करना होगा।

गोल्डन आई शेफ प्रतियोगिता के पिछले सफल संस्करण उन सभी को मंत्रमुग्ध करने में विफल नहीं हुए, जिन्होंने प्रतिभागियों के शानदार पाक कौशल को देखा था।

गोल्डन आई शेफ प्रतियोगिता 2023, 30 सितंबर 2023 को शुरू हुई। और प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2023 है।

प्रतिभागी को विषय के अनुसार स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके अपने क्षेत्र का पारंपरिक व्यंजन पकाने का एक वीडियो बनाना होगा और इसे goldeyechef@antardrishti.org पर भेजना होगा।

कौन भाग ले सकता है?
पिछले संस्करणों की तरह, इस बार भी दो श्रेणियां हैं – एक पूरी तरह से दृष्टिबाधित (टोटली ब्लाइंड) प्रतिभागियों के लिए और दूसरी आंशिक रूप से दृष्टिबाधित (पार्शियली ब्लाइंड) प्रतिभागियों के लिए।
इस प्रतियोगिता में कानूनी रूप से कोई भी दृष्टिहीन व्यक्तिय भाग ले सकता है जिसके पास वैध अंधता प्रमाण पत्र है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहा रहता है, क्या बोलता है, किस जाति, धर्म या नस्ल का है।
प्रतिभागियों की आयु 30 सितंबर, 2023 तक 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी के स्थान, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

पुरस्कार
प्रतियोगिता में कुल दस तरह के पुरस्कार दिए जायेंगे। दोनों श्रेणियों में जूरी पुरस्कार और पीपल’स चॉइस अवार्ड्स में विजेता और उपविजेता के साथ साथ मोस्ट इनोवेटिव रेसिपी और बेस्ट ट्रेडिशनल रेसिपी के पुरुस्कार होंगे।

गोल्डन आई शेफ प्रतियोगिता 2023 खाना पकाने की प्रतियोगिता में जूरी पकवान की प्रामाणिकता, सामग्री का उपयोग, प्रस्तुति, मात्रा, कठिनाई और पकवान तैयार करने में आवश्यक कौशल के स्तर और पकवान की जानकारी को ध्यान में रखते हुए व्यंजनों का मूल्यांकन करेगी।

नियम, प्रक्रिया और अन्य विवरण विस्तार से गोल्डन आई शेफ की वेबसाइट (https://2023.goldeneyechef.com) पर देखे ।