उत्तर प्रदेश

सपा वरिष्ठ नेता और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिनेश सिंह यादव कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिनेश सिंह यादव (पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय) ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

दिनेश सिंह यादव के साथ राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी शैलेंद्र ध्रुव,समाजवादी पार्टी से विवेक सिंह तन्हा, प्रसपा महासचिव बीबी सिंह, महामंत्री प्रसपा शमशेर अली प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक, आशा यादव महिला सुभासपा अनुराग चौधरी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।