उत्तर प्रदेश

ग्रांट न होने के वजह से नहीं मिला अब तक वेतन ऐसे जनपदों के लिए काम की ख़बर जानिए कब आयेगी ग्रांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने आज पुनः (शासन स्तर) पर विभागीय उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर एवं वित्त विभाग के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर ग्रांट संबंधी समस्या को पुनः अवगत कराया गया। जिसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा सरकार वी शासन द्वारा आज 03 अक्टूबर 2023 को ग्रांट रिलीज कर वित्त विभाग को भेज दिया गया ह।

तत्क्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों (जिन जनपदों) में ग्रांट न होने से वेतन बाधित है ऐसे जनपदों को वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अतिशीघ्र (आज शाम या कल दोपहर तक) ग्रांट भेज दिया जाएगा। जिसके उपरांत ग्रांट से बाधित जनपदों में शिक्षको का बाधित वेतन अतिशीघ्र जारी हो पाना सुनिश्चित हो जाएगा। अतिशीघ्र जनपदों में ग्रांट पहुंच जाए।
स्रोत


कार्यालय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ