उत्तर प्रदेश

किसान नेताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत जी के 88 वा जन्मदिवस केक काट कर मनाया

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज ।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक और किसान यूनियन को देश में एक बड़ी पहचान दिलाने वाले श्रद्धेय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के 88 वे जन्मदिवस पर जिला कैंप कार्यालय सहावर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर केक काटकर धूम धाम से मनाया।इस मोंके पर जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापति व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव, सुगर सिंह चांद मियां यादव अजमत हुसैन भरत यादव सुरेश यादव फहीम अंसारी चांद मियां आदि साथी गण उपस्थित रहे।