उत्तर प्रदेश

जरी के धागों से सजे सुर्ख परिधानों से सजेंगी वैदेही

श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य भी श्रीराम की बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे, घराती भी बनवा रहे नए-नए परिधान

आगरा। अपनी चार सखियों संग वैदेही जरी के काम से सजे सुर्ख परिधान ने सजी संवरी नजर आएंगी। वहीं आयोजन समिति के सदस्य भी बारात के स्वागत की तैयारियों के साथ अपने सजने संवरने की तैयारियों में भी जुटे हैं। जिससे बारातियों के सामने कोई रंग फीका न पड़ जाए। सीता जी लहंगा जोधपुर से मंगाया गया है। जिस पर जरी के धागों के काम के साथ कुंदन और सितारे जड़े हैं। चाँदी के बारीक तारों से जरदोजी और काशीदकारी के काम से मंगल चिन्ह बनाये गये हैं।


कलीदार लहंगे पर बेलबूटों का बारीक काम किया गया है
श्रीराम के स्वागत में संजय प्लेस यानि जनकपुरी सज संवर कर हर रोज नया और अनुपम रूप ले रही है। वहीं राजा जनक और माता सुनयना के रूप में पीएल शर्मा व कमला शर्मा सहित सभी बारात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता भरे पलों में से सभी घराती अपने संजने संवरने के लिए भी समय निकाल रहे हैं। नए परिधान खरीदे जा रहे हैं। 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से राजा जनक के आवास लॉयर्स कालोनी से मोटरसाइकिलों पर आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। जो दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, विजय नगर, गांधी नगर, नेहरू नगर होते हुए संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास स्थित मंदिर पर विश्राम लेगी।

जनकपुरी के सांस्कृतिक मंच पर होगा हरे राम, हरे कृष्णा… संकीर्तन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव के सांस्कृति मंच पर इस्कॉन मंदिर कमला नगर द्वारा 10 क्टूबर को सांस्कृति प्रस्तुतियां दी जाएंगी। एक ओर जहां ढोलक, मृदंग और मंजीरों पर हरे राम, हरे कृष्णा… का संकीर्तन भक्ति के रंग बिखेरगा वहीं कथक नृत्य के माध्यम से इस्कॉन यूथ फारम की छात्राएं भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगी। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि रुचि शर्मा द्वारा फारम की 10 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ होगा। इसके उपरान्त नमामि भक्ति वत्सव… पर कथक प्रस्तुति के साथ अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जनकपुरी महोत्सव में 14 अक्टूबर को भरे जाएंगे अंगदान के वचन पत्र
आगरा। जनकपुरी महोत्सव में आयोजन समिति के पी ऐल शर्मा व अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल की मंशा के अनुसार सदस्यों द्वारा अपने शरीर के 8 अंगों को दान करने का संकल्प पत्र भी भरवाया जा रहा है। समिति में कुल 72 सदस्य हैं। जिसमें स्वयं पी ऐल शर्मा , मुरारी प्रसाद अग्रवाल , अनिल वर्मा ,के एन अग्निहोत्री , अनिल रावत ,सीए राकेश मेहरा , हरिओम गोयल , सहित 12 की अनुमित अंगदान के लिए मिल चुकी है। इसकी घोषणा 14 क्टूबर को मंच से सांसद एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में की जाएगी। इसके अलावा भी समिति के पदाधिकारी मंच से घोषणा पत्र भर कर सहमति दे सकते हैं