संवाद – नूरुल इस्लाम
कासगंज: जनपद कासगंज के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों को निःशुल्क वितरण हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन 10 अक्टूबर 2023 तक समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रम आज 10 अक्टूबर 2023 विकास खण्ड परिसर पटियाली में दिव्यांगता परीक्षण शिविरों का आयोजन कराया जायेगा।
समस्त दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रंगीन फोटो आदि दस्तावेज लेकर शिविरों में आयें और परीक्षण के लिये अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करे।
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन
