उत्तर प्रदेश

लघु उद्योग भारती के उद्यमी महाधिवेशन शामिल होंने कुछ ही घंटों में आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था फोर्स तैनात

आगरा। लघु उद्योग भारती द्वारा आज प्रदेश का पहला उद्यमी महाधिवेशन केएनसीसी फतेहाबाद रोड पर आयोजित किया गया। जिसके तीन सत्र हैं होंगे। पहले में उद्यमी संवाद होगा इसके बाद भोजन अवकाश के बाद पुनः दूसरा सत्र प्रारंभ होगा। जो लगभग एक घंटे तक जारी रहेगा। दोपहर 3 बजे तीसरा सत्र शुरू होगा जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री आगमन कार्यक्रम के चलते सुबह से ही प्रशासन चाकचौबंद व्यवस्था करने में लगा हुआ है। फतेहाबाद रोड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन अपनी पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया जा रहा है। फिलहाल जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन को रोक दिया जायेगा।