उत्तर प्रदेश

कल्याणी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति( शक्ति दीदी) के चौथे चरण में अभियान चलाया गया

संवाद।शोएब कादरी एटा।

एटा जनपद के मारहरा कस्बा के कल्याणी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति का हुआ आयोजन एडिशनल एस पी धनंजय सिंह ने बताया की यदि कोई महिला अगर उसके साथ कही बीच रास्ते में आए दिन छेड़ छाड़ कोई व्यक्ति करता है और महिला अपने इज्जत सम्मान की खातिर उजागर नहीं कर पाती उस स्थिति में महिला 1090 पर सिक्रेट शिकायत कर सकती है। और बताया शोसल मीडिया पर अगर कोई व्यक्ति किसी भी महिला की फोटो को वायरल करने की धमकी देता है तो डरे नही उसका कोई न कोई उसकी पहचान अपने मोबाइल में जरूर रखे जिससे आपकी सुनवाई हो सके।जिसमे एडिशनल एस पी धनंजय सिंह , सी ओ सुनील कुमार त्यागी, विजय कुमार शास्त्री, नगर पालिका अध्यक्ष शशिप्रभा, चेयरमैन प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह,राहुल भारद्वाज, चंद्रपाल लिपिक कस्बा की महिलाए लड़किया काफी संख्या में मौजूद रही।