उत्तर प्रदेश

मारहरा में श्रीराम बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई

संवाद।शोएब कादरी

एटा ।जनपद के कस्बा मारहरा में श्रीराम बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। जिसमें प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों के स्वरूपों की अपर अधीक्षक धनजय सिंह कुशवाह व राहुल भारद्वाज ने आरती उतार के बारात का शुभआभार किया। भगवान राम जी घोड़ी पर सवार होकर जैसे ही माता सीता को ब्याहने निकले, मारहरा में जयश्रीराम के नारों से आकाश गूंज उठा। बारात में दर्जन भर झांकियों के साथ जब रामलीला मैदान से घोड़ी पर विराजमान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा होती रही।मंगलवार को वो शुभ घड़ी आई जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम माता जानकी को ब्याह ने के लिए बारात लेकर निकले, मानो पूरा ब्रज बाराती बन गया था। रंग-बिरंगी रोशनियों के बारात की अगवानी कर रही थीं। वहीं, भगवान श्रीराम की बारात में बैंड की धुन पर भक्तगण थिरकते नजर गए। बारात कस्बा के कायस्थान,तालागढ़, पिदौरा अड्डा होते हुए बड़ा बाजार स्थित जनकपुरी में पहुँची। जनकपुरी में भगवान श्री राम जी की बारात का भव्य स्वागत किया गया।

बारात में मेला कमेटी अध्यक्ष प्रेम चंद्र साहू,गोल्डी गुप्ता,कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता,अक्षत राठी, बबलू चौधरी, अनिल कुमार प्रदेश सचिव किसान यूनियन, सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी, मारहरा कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।