उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय राज तिलक महोत्सव आयोजन के पोस्टर का विमोचन


आगरा। प्रभु श्री रामचंद्र के अयोध्या आगमन की बाट जोह रहे अयोध्या वासियों के मन में अपने प्रभु के स्वागत की तैयारी हिलोरे मार रही हैं।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्री राम का राजतिलक महोत्सव अष्टभुजा मंदिर केशव कुंज में आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए अष्टभुजा मंदिर व केशव कुंज प्रताप नगर जयपुर हाउस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। राजतिलक महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्षा श्रीमती क्षमा जैन सक्सेना ने शुक्रवार को बुर्जी वाला मंदिर प्रताप नगर में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बताया कि आगामी 25, 26 अक्टूबर 2023 को दो दिवसीय राज तिलक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर कॉलोनी वासियो में अति उत्साह है। आयोजन समिति से जुड़ी महिलाएं जहां मेहंदी रंगोली थाली व बाल स्वरूप सजा आदि प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं पुरुष अन्य तैयारियों को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर 2023 बुधवार को सायं 4:00 बजे मेहंदी रंगोली दल व बाल स्वरूप सजा कार्यक्रम सायं 5 बजे से राजतिलक की पूर्व संध्या पर नृत्य संगीत 7:30 बजे से दीपदान किया जाएगा।
दशहरा शोभा यात्रा आयोजन समिति श्री रामचंद्र जी महाराज मंदिर जटपुरा लोहा मंडी के अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि लगभग 500 वर्ष प्राचीन मंदिर की श्री रामचंद्र जी का डोला धूमधाम से 26 अक्टूबर 6:30 बजे पारस पल्स जयपुर हाउस से प्रताप नगर केशव कुंज अष्टभुजा मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।
आयोजन समिति के महामंत्री राकेश राठौर ने बताया की शोभायात्रा का साय 7:00 बजे अष्टभुजा मंदिर केशव कुंज पहुंचने व जगह-जगह मार्ग में स्वागत किया जाएगा। तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों श्री एस पी सिंह बघेल कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, श्री योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री हेमलता दिवाकर महापौर आगरा व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा महा आरती की जावेगी।
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सन्देश कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्कृतिक समारोह का आयोजन भी किया जाएगा इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जावेगी। तदुपरांत अतिथियों का सम्मान किया जावेगा। पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से बी.एम.बंसल,विजय बंसल,पार्षद गौरव शर्मा,तपेश जैन,मनीष अग्रवाल,अरविन्द जैन,एस.एस.अथैया,सुशील कपूर,योगेश मित्तल,मनीषा माहेश्वरी,ज्योति शर्मा,राजपाल यादव,प्रदीप गंगवार,प्रीति मित्तल,सुनीता आदि मौजूद रहें।