उत्तर प्रदेश

एनयूजे (आई), उत्तर प्रदेश आगरा शाखा के अध्यक्ष अरुण रावत एवम विवेक कुमार जैन महासचिव मनोनीत

अशोक अग्निहोत्री ताऊ, विनोद भारद्वाज एवम रमेश राय संरक्षक बनाए गए

आगरा । जयपुर निम्स यूनिवर्सिटी में विगत 26-27 अगस्त को संपन्न हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिट्स (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान एनयूजे (आई) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवन को महामंत्री और लखनऊ के अनुपम चौहान को मनोनीत किया गया था।राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने इस टीम की घोषणा की थी।इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से 100 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया था।इसी क्रम में
एनयूजे (आई), उत्तर प्रदेश आगरा शाखा का गठन किया गया है जिसमे वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्निहोत्री ताऊ, विनोद भारद्वाज एवम रमेश राय को आगरा शाखा का संरक्षक बनाया गया है।प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अरुण रावत अध्यक्ष, विवेक कुमार जैन महासचिव एवम सुभाष जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र वार्ष्णेय एवम आदर्श नंदन गुप्त और विजय बघेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।सचिव पद के लिए हरिओम रावत, सुनीत कुलश्रेष्ठ आलोक एवम प्रिया जैन को मनोनीत किया गया है।कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रमोद अग्रवाल, शरद यादव, डॉक्टर एम सी शर्मा,अमित जैन, प्रभाकर सिंह पाल, अजहर उमरी एवम ध्रुव जैन को चुना गया है।आगरा शाखा के सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त किया है।