उत्तर प्रदेश

सर दर्द से परेशान सिपाही ने छुट्टी न मिलने पर खुदको गोलीमार आत्महत्या की परिवार में मचा कोहराम

हाथरस। छुट्टी नहीं मिलने पर जनपद हाथरस के पीएसी जवान ने एसएलआर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली सिर दर्द से परेशान जवान आगरा में इलाज चल रहा था। वह कई दिनों से छुट्टी मांग रहा था। उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी।

बताया गया है कि जनपद हाथरस थाना मुरसान धर्मा नगला निवासी सचिन कुमार (28) 28वीं पीएसी इटावा में वर्ष 2019 में भर्ती हुआ था। वह मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा बौद्ध स्थल पर ड्यूटी करने आया था। वह नगर पंचायत स्थित भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज में ठहरा हुआ था। ड्यूटी लगी थी। उसी दौरान कॉलेज में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद जाकर देखा गया तो सिपाही का शव जमीन पर गिरा हुआ था। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।