राजनीति

राष्ट्रीय लोकदल ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को किया भंग

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद को छोड़ कर पूरी कार्यकारिणी को आज शाम भंग कर दिया गया है।