उत्तर प्रदेश

ऑल सोल्ज डे पर नम आँखों से किया प्रियजनों को याद

आगरा। ऑल सॉल्ज दे पर सभी मृत विश्वासियों की यादगारी का दिन पर नगर के प्रमुख गिरजाघरों में सभी मृतकों की आत्मशांति के लिए पवित्र मिस्सा व पूजा बलिदान चढ़ाए गए तथा सायं विभिन्न कब्रिस्तानों में विशेष प्रार्थना समारोह व पूजा बलिदान आयोजित किए गए। इस अवसर पर लोगों ने नम आँखों से अपने मृत प्रियजनों को याद किया। इस अदन की तुलना दिवस और बारात से की जा सकती है जब हम अपने प्रियजनों को याद करते हुए उनके लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं।

आगरा महाधर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस के अनुसार आगरा छावनी स्थित गोरों के कब्रिस्तान में पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाकर सभी मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। फादर संतोष दीसा ने अपने प्रवचन में कहा, मृत्यु जीवन का विनाश नहीं जीवन का विकास है। हम सभी कयामत के दिन ईश्वर के दरबार में प्रस्तुत किए जाएंगे. हमारा विश्वास और हमारे सद्कर्म ही हमारे काम आयेंगे। उस दिन सभी गिरजाघरों और कब्रिस्तानों में मृतकों की आत्मशांति के लिए विशेष पूजा पात प्रवचन, प्रार्थनाएं और पवित्र मिस्सा बलिदान आयोजित किए जाते हैं।

पवित्र मिस्सा बलिदान के पश्चात पुरोहितों ने सुन्दर फूलों से सजी और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाती सभी कब्रों पर पवित्र जल छिड़क कर आशीष दी। कब्रों पर जलती मोमबत्तियों और दीपको को देखकर लग रहा था कि मानो आज ही दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। महाधने प्रथम स्वर्गीय विशप एस आर कटिंग की कब्र पर आशीष दी। देर शाम तक विश्वासी लोग अपने

प्रियजनों की कब्रों पर प्रार्थना करते रहे उपस्थित सभी लोगों ने नम आँखों से अपने प्रियजनों को श्रद्धाजलि दी और उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की।

चयन समाज सेवा सोसाइटी के अभी टेनिस सिलोरा ने इस अवसर पर सभी विश्वासियों को धन्यवाद दिया सभी सम्बन्धित पुरोहितों, कब्रितान कमेटी के पदाधिकारियों, छावनी परिषद के अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।