उत्तर प्रदेश

गंगा उत्सव पर दशहरा घाट पर बच्चों ने बनाई रंगोली

आगरा। गंगा नदी को 4 नवंबर को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया है इसी उपलक्ष्य में आज दशहरा घाट ताजगंज आगरा पर जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा के सौजन्य से गंगा उत्सव कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम घाट की सफाई का कार्य उपस्थित वन कर्मियों एवं पर्यटकों आदि द्वारा किया गया तथा साथ-साथ ही लोपामुद्रा स्कूल ताजगंज आगरा के बच्चों द्वारा नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता पर चित्रकला की गई एवं रंगोली भी बनाई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरूस्कार वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर आदर्श कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा द्वारा उपस्थित बच्चों तथा पर्यटकों आदि को नदियों के संरक्षण तथा नदियों को स्वच्छ रखने के लिये जिम्मेदारी की भावना विकसित करने हेतु जागरूक किया गया।इसके पश्चात नदियों को सरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु संकल्प शपथ ग्रहण हेतु हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत उपस्थित अतिथियों, पर्यटकों तथा वन कर्मियों द्वारा संकलर पत्र पर हस्ताक्षर किये गये। इसी क्रम में संध्याकाल में 05:30 बजे महाआरती एवं 1001 दीपदान का कार्यक्रम भी रखा गया है।

इस अवसर पर आदर्श कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा, दिशा सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी आगरा शहर संत कुमार प्रशासनिक अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा, दाऊजी महाराज विराजमान ट्रस्ट दशहरा घाट आगरा समिति के सदस्य दशहरा घाट मन्दिर के पुजारी, प्रभागीय कार्यालय एवं आगरा शहर रेंज के बनकर्मी तथा स्कूली बच्चे पर्यटक व अन्य आगन्तुक आदि उपस्थित रहे।