उत्तर प्रदेश

ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न मार्गों का होगा कायाकल्प कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रयासों से धनराशि हुई मंजूर


आगरा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विधायक बेबी रानी मौर्य के अथक प्रयासों से विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क मार्गों की जर्जर स्थिति, शीघ्र ही बदलने वाली है। कैबिनेट मंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किए प्रस्तावों में कुल 7 सड़क मार्गों की विशेष मरम्मत हेतु धनराशि मंजूर कर दी गई है। इस बारे में और जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री के पुत्र अभिनव मौर्या ने बताया कि विगत में क्षतिग्रस्त हुए राज्य/प्रमुख/शहरी एवं अन्य जिला मार्गों हेतु विभाग द्वारा कुल लागत धनराशि के सापेश धनराशि अवमुक्त की गई है।

इन सड़क मार्गों में राष्ट्रीय राजमार्ग 3, दिगनेर नहर पट्टी से गंगरौआ गुतीला मार्ग, आगरा फतेहपुर सीकरी मार्ग से बरारा-नगला भूरिया एवं नगला हट्टी होते हुए जगनेर मार्ग तक, एएसआर मार्ग से कहरई कौलक्खा होकर एडीआई मार्ग, सिकंदरा बाईपुर होकर गढ़ी बाईपुर तक, कुंडौल से कबीस मेहरा नाहरगंज मार्ग, एनएच 3 से देवरी गढ़ी ठाकुरदास मार्ग, बोदला बिचपुरी मार्ग से मघटई मार्ग शामिल हैं। समस्त मार्गों की कुल लंबाई 11.24 किलोमीटर है। स्वीकृत हुए मार्गों हेतु अवमुक्त धनराशि से शीघ्र ही विशेष मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विधानसभा क्षेत्र प्रमुख मार्गों की दशा सुधारने हेतु कैबिनेट मंत्री लगातार प्रयासरत हैं।