राजनीति

कंगना रनौत करेंगी राजनीति में प्रवेश

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चुनावी राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कंगना भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आई थीं।
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तब कंगना ने कहा, “श्री कृष्ण की कृपा रही तो लड़ेंगे।” उन्होंने “600 वर्षों के संघर्ष के बाद” अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को संभव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की।