उत्तर प्रदेश

धनतेरस कल बाजारों में सजी दुकानें क्या खरीदें क्या न खरीदें कौन सी वस्तु खरीदना होगा शुभ जानिए और भी बहुत कुछ करिए क्लिक


आगरा। कल देशभर में मनाया जायेगा धनतेरस का पवन त्यौहार जो हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास की कृष्‍ण पक्ष की अमावस्‍या तिथि को धनतरेस का त्‍योहार मनाया जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन आयुर्वेद के भगवान धन्‍वंतरि का जन्‍म हुआ था। धन्‍वंतरि भगवान का जन्‍म त्रयोदशी तिथि के दिन होने के कारण इस दिन को धनत्रयोदशी और धनतेरस जैसे नाम से जाना जाता है।

धनतेरस का त्योहार इस बार 10 नवम्बर को मनाया जायेगा। इसी दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि का भी जन्म हुआ था। इस बारे में और जानकारी देते हुए श्रीमती शंकर देवी इंटर कालेज के संस्कृत प्रवक्ता वी एन मिश्र ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है,यह तिथि 11 नवम्बर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है। ऐसे में प्रदोष काल 10 नवम्बर को प्राप्त हो रहा है इसलिए धनतेरस 10 नवम्बर दिन शुक्रवार को है।

इस दिन से ही दीपावली के त्योहार की शुरुआत होती है।धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं।इस दिन लोग सोना, चांदी,आभूषण, मकान,वाहन आदि की खरीदारी करते हैं।धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा पूरे विधिविधान से की जाती है।इस बार पूजा अर्चना का शुभमुहूर्त 10 नवम्बर को शाम 5 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगा और यह मुहूर्त शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।इस बार लक्ष्मी, गणेश, कुबेर देव की पूजा के लिए आपको 1 घन्टा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा।

धनतेरस को क्या खरीदें

धनतेरस के दिन सोना,चांदी, हीरे,जवाहरात खरीदने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है।इस वर्ष आपको 18 घंटे 5 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा। 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से अगले दिन 11 नवम्बर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक का समय इन सभी आभूषण के खरीदने का सर्वोत्तम समय है! संस्कृत प्रवक्ता ने बताया कि पवित्र मन से इस त्योहार को मनाने वाला व्यक्ति कभी दरिद्र नही हो सकता है। चिकित्सा पद्धति से जुड़े हुए लोग इसी दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना भी करते हैं

झाड़ू खरीदना है शुभ


इस दिन झाडू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। चांदी- चांदी या चांदी से बने आभूषण धनतेरस पर खरीदना अति शुभ होता है। वाहन- अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी चल रही है तो आप धनतेरस पर वाहन भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

धनतेरस में इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें

धरतेरस के दिन कांच का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच का बर्तन खरीदने से व्यक्ति को धन की तंगी का सामना करना पड़ता है।

धनतेरस के दिन भूलकर भी प्लास्टिक से बनी चीजों की खरीदारी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

धनतेरस के मौके पर चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार और नुकीली चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों की खरीदारी से व्यक्ति को घर में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।

धनतेरस पर तांबा और पीतल का बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन एल्युमिनियम और स्टील का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।

इस शुभ मौके पर लोहे की चीजों की खरीदारी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहा खरीदने से कुबेर देवता रुष्ट हो जाते हैं।

धनतेरस की खरीदारी के समय आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। -धनतेरस के दिन अगर आप कपड़ों की खरीदारी करने जा इस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े ना खरीदें ।