उत्तर प्रदेश

मेरा आगरा एप किया लॉन्च मिलेगी सभी जानकारी आपालकाल में भी रहेगा मददगार जानिए इसकी सुविधाएं

स्मार्ट सिटी आगरा की दिशा में एक और कदम

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने भव्य समारोह में’मेरा आगरा’ स्मार्ट सिटी इंटेग्रेटेड एप किया लॉन्च साथ में महापौर हेमलता कुशवाह, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ रहे मौजूद

आम नागरिकों और पर्यटकों की सुविधाओं हेतु इस एप में सभी स्मारकों की टिकट बुकिंग, धार्मिक स्थलों की जानकारी, नगर निगम-एडीए की सभी सेवाओं के साथ शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की मिलेगी पूरी जानकारी

हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार इस मोबाइल एप में 24×7 आकस्मिक सेवाओं, शहर के प्रमुख लोकेशन, स्मार्ट सिटी बस की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। ‘मेरा आगरा’ स्मार्ट सिटी एप Ease of Living को देगा बढ़ावा

एचडीएफसी बैंक तथा स्मार्ट सिटी ने विकसित किया है आगरा सिटी एप, “मेरा आगरा”

आगरा। मेरा आगरा’ स्मार्ट सिटी इंटेग्रेटेड एप मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा भव्य समारोह में महापौर हेमलता कुशवाह, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ की गरिमामय उपस्थिति में मंडलायुक्त सभागार में ‘लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ,दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ, तत्पश्चात मंडलायुक्त महोदया द्वारा आगरा सिटी एप, “मेरा आगरा” का अनावरण किया गया।


इस अवसर पर मंडलायुक्त द्वारा अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा एक प्रमुख टूरिस्ट सिटी है,आगरा सिटी एप ‘मेरा आगरा ‘ स्थानीय जनता के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए बुकिंग हेतु सिंगल विंडो सुविधा एक ही जगह पर उपलब्ध कराने स्मार्ट सिटी,एडीए, नगर निगम की सभी सेवाओं को प्रदान करेगा। मंडलायुक्त ने बताया कि भविष्य में आगरा, मथुरा, बृंदावन एकीकृत बस सेवा को भी इससे जोड़ा जाएगा, लोगों के अनुभव व फीडबैक के आधार पर इस एप में समय- समय पर सुधार कर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एप आगरा के लिए आने वाले समय में बहु उपयोगी होगा, यह एप अंग्रेजी व हिंदी भाषा में तैयार किया गया है इस एप को एंड्रॉयड तथा आईफोन में भी प्रयोग किया जा सकता है।अंत में उन्होंने स्मार्ट सिटी, एचडीएफसी बैंक, टूरिज्म डिपार्टमेंट आदि को शुभकामनाएं दीं।


महापौर हेमलता कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा डिजिटल इंडिया के सपने को यह एप पूरा करता है, इससे केंद्र व प्रदेश सरकार की पारदर्शिता, एवं कार्यप्रणाली का पता चलता है, आगरा को विकास के रास्ते में आगे लेकर जाने के लिए जनता की सुविधा के लिए इस एप का निर्माण किया गया है आगरा ऐतिहासिक टूरिस्ट सिटी है इस एप से सभी बुकिंग, ऑनलाइन टैक्स की सुविधा, एडीए नगर निगम, स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखा जा सकता है, आगरा आने वाले टूरिस्ट को इससे बहुत फायदा मिलेगा।


कार्यक्रम में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा मंडलायुक्त महोदया द्वारा प्रेस वार्ता की गई।
इस एप में पर्यटन से सम्बन्धित सुविधाओं में ,आगरा तथा आस-पास के प्रमुख दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी दी गई है।ताजमहल, लाल किला, सिकन्दरा, फतेहपुर सीकरी, रामबाग, मेहताब बाग, एत्माद्दौला स्थलों की ऑनलाइन टिकट बुक के साथ ,ऐतिहासिक इमारतों को घुमाने हेतु टूरिस्ट गाइडों के साथ,आगरा शहर की मशहूर खानपान की वस्तुओं के विषय में जानकारी भी शामिल है।आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किये गये हैरिटेज वॉक के विषय में जानकारी,आगरा के प्रमुख बाजार के विषय में जानकारी,हैरिटेज वॉक, ताज नेचर वॉक, ताज व्यू पॉइन्ट आदि के भ्रमण हेतु बुक माई-शॉ के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा,स्वंय सहायता समूहों से सम्बन्धित सुविधाओं को भी इसमें जोड़ा गया है।

स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों से संबंधित जानकारी,स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को ऑनलाइन माध्यम से बेचना भी शामिल है। एप में नागरिकों हेतु सुविधाओ को भी शामिल किया गया है,शहर की नागरिकों की सुविधा हेतु आगरा के समस्त माननीय जनप्रतिनिधि, जिले के प्रमुख अधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण के प्रमुख अधिकारी तथा नगर निगम आगरा के प्रमुख अधिकारियों से संपर्क करने हेतु उनके संपर्क सूत्र भी दिए गए हैं।आगरा नगर निगम तथा विकास प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों हेतु ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली,जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। एप को बहु उपयोगी बनाते हुए आगरा शहर में चलने वाली सिटी बस से संबंधित जानकारी, बस स्टॉप, बस के रुट तथा एक स्थल से दूसरे स्थल तक जाने हेतु बस के समय तथा उसकी लोकेशन के संबंध में जानकारी,यदि कोई बस सीधे बाधित रुट पर नहीं जा रही है।

तो उपभोक्ता को दूसरी बस बदलने के विषय में भी जानकारी,सिटी बस की लाइव लोकेशन के विषय में जानकारी भी मिल सकेगी। एप में सरकारी विभागों से सम्बन्धित सुविधायें एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी जिनमें नगर निगम से संबंधित हाउस टैक्स, नामांतरण, ट्रेड लाइसेंस, जल कर जमा करने की सुविधा,आगरा विकास प्रधिकरण की ऑनलाइन सुविधा जनहित पोर्टल, ई-ऑक्शन, प्रोपर्टी चालान, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल की सुविधा,ई-टेण्डरिंग, ट्रैफिक चालान, बिजली बिल जमा करने कि सुविधा,ऑनलाइन बस बुक करने की सुविधा,ऑनलाइन FIR दर्ज करने की सुविधा,ऑनलाइन पेंशन, ऑनलाइन स्कॉलरशिप आदि सुविधायें तथा आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्टों का वर्चुअल टूर तथा सरकार की 24X7 आकस्मिक सेवाएं जैसे कि मुख्यमंत्री हैल्प लाइन, एंबुलेंस सर्विस, चाइल्ड हैल्पलाइन, वूमन हैल्पलाइन आदि।

SOS जिसके द्वारा किसी आपात स्थिति में मोबाइल एप उपयोगकर्ता अपने चार परिचितों को एस.एम.एस. भेज सकता है।शहर में यदि किसी को कोई आपात स्थिति लगती है तो वह व्यक्ति सिटी Emergency में जाकर फोटो क्लिक करके भेज सकता है। इस एप में उपरोक्त के अलावा अन्य सुविधाओं में शहर में होने वाले समारोहों के प्रचार प्रसार हेतु रनिंग इवेंट्स के माध्यम से प्रदर्शित किये जाने की सुविधा,आगरा शहर में मशहूर खान-पान के स्थल, पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी, होटल, अस्पताल, पार्किंग, आकस्मिक कॉल बॉक्स, सार्वजनिक शौचालय, करेंसी एक्सचेंज, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, उद्यान, बस स्टैंड, बैंक, एटीएम ,स्टेडियम तथा मार्केट जाने के विषय में लोकेशन की जानकारी भी मिलेगी।