उत्तर प्रदेश

देश में गौरवशाली रहा है कायस्थ बंधुओं का इतिहास-गौरव सक्सेना

संवाद। नूरूल इस्लाम

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष ने कासगंज में की बैठक

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा है कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखें। समाज को एकजुट करने के लिए आगामी समय में युवा सम्मेलन का आयोजन बरेली या लखनऊ में होगा। इस सम्मेलन में जनपद से भी अधिक से संख्या में समाजबंधुओं को शामिल होना है।
प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना शहर के नावल्टी रोड स्थित मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। वह प्रदेश महामंत्री अतुल सक्सेना के साथ बरेली से मैनपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय कासगंज में करीब एक घंटे के लिए रुके और बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी जनवरी माह में युवा सम्मेलन का आयोजन कराने की तैयारी की जा रही है। सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना है। उन्होंने जिला इकाई के पदाधिकारियों को कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने को कहा। उन्होंने बताया कि देश में कायस्थ बंधुओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष अंशुल जौहरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री अतुल सक्सेना ने कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मंचासीन अलीगढ़ मण्डल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ, संरक्षक संजीव राय सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान संचालक नवीन सक्सेना, महेश चंद्र सक्सेना, राधेश्याम सक्सेना, रामशंकर सक्सेना, महिला महामंत्री स्नेहलता सक्सेना,अभयप्रिय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मुवार, अतुल सक्सेना, सनी सक्सेना, अंशुल जौहरी, शुभम सक्सेना, अरविंद सक्सेना, सोभित सक्सेना, आशीष सक्सेना, अंश सक्सेना मौजूद रहे।