उत्तर प्रदेश

ब्रह्म ऋषि स्वामी लीलाशाह महाराज का 50 वां निर्वाण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया

आगरा। आज संत शिरोमणी सांई लीलाशाह महाराज जी का 50 का निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया आगरा में सांई लीलाशाह जी द्वारा संचालित श्री कृष्ण गौशाला की प्रांगण में स्थित मंदिर में प्रातः सद्गुरु जी का दुग्धाभिषेक हुआ तपश्चात पंडित जयकिशन शर्मा जी द्वारा विधि विधान के साथ हवन यज्ञ कराया गया, हवन यज्ञ में लक्ष्मण मीना कल्यानी, मनीष रिया हरजानी जयप्रकाश वर्षा धर्मानी,भारत दिक्शा पुरसानी व नितेश दिलकश जेसवानी सम्मिलित हुऐ श्री सुखमनी साहिब के पाठ को साई दीपक उदासीन व संगत द्वारा किया गया।


शब्द कीर्तन भजन को श्रद्धा से अमोलक वचन की माला में पिरोहा संत गुरमुखदास उदासीन जी ने साईं की महिमा का व्याखयान कर भव्य फूलो से सजी साँई लीलाशाह मंदिर ब्रह्म कुटिया में श्रद्धालुओं ने एक मन एकचित होकर मूल मंत्र हरिओम तत्सत हरिओम तत्सत के जाप से नतमस्तक शीश नवाया व अपना जीवन सफल किया संतो द्वारा पल्लव की अरदास प्रार्थना आरती कर सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ।

जिसमें सेकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में चांदनी भोजवानी, कीर्ति भगत्यानी,पूजा भोजवानी, वर्षा धर्माणी,रिया हरजानी, दिव्या आवतानी, पलक , नेहा , हर्षिता , लक्ष्मी मुलानी, श्याम भोजवानी पूरनचंद हेमन्त भोजवानी लक्ष्मण परयानी जयप्रकाश धर्मानी भोजराज लालवानी जे के भाई लालचंद मोटवानी तुलजाराम चिम्मन पेरवानी सुन्दरलाल, लच्छू भाई दौलतराम उमेश पेरवानी महेश भाई मुरलीधर सौरभ घनश्याम हेमलानी ललितकुमार जीवतराम थांवरदास आदि की काफी संख्या में उपस्थिति रही।