उत्तर प्रदेश

गुरुद्वारा श्री कलगीधर में देखने को मिला प्रभात फेरी का महासंगम

आगरा। गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पुरब के आगमन की खुशी में 11 दिन से चल रही समूह गुरुद्वारा साहिब की प्रभात फेरी का महासंगम आज सुबह अमृतवेले में देखने को मिला गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार से भव्य फूलों से सजे रथ पर सुशोभित धन धन श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के आगे अमृतवेले परिवार सहित पहुँचकर संगतों ने मत्था टेका गुरु महाराज जी की सवारी के आगे सफाई जल से पुष्ष बिछाते अपने गुरु का आदर सत्कार बारी बारी सैकड़ो गुरु प्यारियो ने भाव से सेवा की धर्म के प्रतीक निशान साहिब पांच प्यारों के चल साथ चल रही गुरु प्यारी हजारों साध संगत गुरु नानक नाम लेवा संगत भक्ति भाव में सरोवर नजर आए सभी एक स्वर्ग में धन-धन गुरु नानक धन बाबा नानक,गुरु नानक की वडिआई के भक्ति रचना से सरोबोर नजर आए।

इस दौरान समस्त गुरुद्वारों के जत्थे कीर्तन करते चल रहे थे गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का लाल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अगवाई में प्रभात फेरी में चल रहे बच्चों में महिलाओं ने खूब आतिशबाजी की प्रभात फेरी में गुरु रूप संगत का जगह-जगह पुष्ष वर्षा कर सत्कार किया गया नौलखा नंद चौराहा सौदागर लाइन सदर बाजार होते हुए प्रभातफेरिया गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार पहुंचने पर सभी संगतो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया गुरद्वारा गुरु का ताल गुरुद्वारा मधु नगर गुरुद्वारा मिट्ठा खुह गुरुद्वारा कांछीपुरा गुरुद्वारा बालूगंज गुरुद्वारा शहीद नगर गुरुद्वारा बिंदु कटरा गुरुद्वारा अशोक नगर गुरुद्वारा ताजगंज समेत कई शामिल हुए।

सभी गुरुद्वारों के प्रधानों को गुरु का सरोपा देकर सम्मान किया गया पूरा गुरुद्वारा फूलों से सजाया गया था भव्य आकर्षक रोशनी अद्भुत छठा बिखेरी हुई थी ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे अरदास ततपश्चात गुरु का अटूट लंगर
मुख्य रुप से चेयरमैनअमरदेव साहनी मुख्य सेवादार, रमन साहनी गुरु सेवक श्याम भोजवानी बंटी ओबेरॉय बबलू अर्शी,जी एस मग्गो बंटी ग्रोवर सुरजीत छाबड़ा अमरजीत सिंह निर्मल सिंह उपेंद्र सिंह लवली राजेश गोयल बबलू,डॉ पंकज महेंद्रू बलविंदर कौर टिम्मा,कवलजीत सिंह,जसवीर सिंह जस्सी हनी वीर बंटी चावला परमजीत सिंह मक्कर अवतार गिल गुरदीप लूथरा की उपस्थिति रही।