उत्तर प्रदेश

दिव्यांगों को व्हीलचेयर मिलने से खिले ख़ुशी से चेहरे

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को मिली ट्राई साईकिल

आगरा। समर्थवान संस्था की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर नि:शुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता योगेंद्र वार्ष्णेय और हरि सिंह जैसावत ने दीप प्रवज्जलित कर की। संस्थापक पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि संस्था शहर के जरुरतमंद दिव्यांगों की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है और अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और एक दिव्यांग को व्हीलचेयर दी गयी।


सचिव प्रतिभा भार्गव ने बताया कि अतिथियों ने दिव्यांगनो को भविष्य में हर संभव जरुरत और क़ानूनी मदद देने का भरोसा दिलाया। ट्राई साईकिल और वीलचेयर मिलने से दिव्यांगों के ख़ुशी से चेहरे खिल उठे। सभी का धन्यवाद संरक्षक चारु अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर पार्षद निशांत सिंह, जय राम, सतीश चंद्र, सुरेश कालरा, प्रशांत शर्मा, माधव शर्मा, रेखा शर्मा, रेनू शर्मा, रितु शर्मा ,आदेश, रजत, शिवम, पूर्णिमा, जय ,हर्ष आदि मौजूद रहे।