उत्तर प्रदेश

गुरुद्वारा गुरु के ताल के निकट हुए एक्सीडेंट में मृतकों में 3 पुरुष 2 महिला 1 बच्चा शामिल घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार 06 लोगों की मृत्यु

हादसे की सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और डीसीपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे,घायलों को भेजा अस्पताल

आगरा। दिल्ली राजमार्ग-19 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट आज शनिवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार 06 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें 03 पुरुष,02 महिला,01 बच्चा शामिल है।हादसे की सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और डीसीपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल भेजा। एआरटीओ(प्रवर्तन) ने बताया कि जांच में टेंपो संख्या यूपी 80,सी, टी 9561 जो मनोज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह दीप नगर आगरा के नाम पर पंजीकृत है की फिटनेस,बीमा,रजिस्ट्रेशन वैध मिला है। वही ट्रक पीबी 10,डीबी 5705, योगेश्वर सिंह पुत्र चरन सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना के नाम दर्ज है।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घटनाक्रम के अनुसार ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर भगवान टॉकीज की तरफ से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल के कट पर ऑटो रिक्शा के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी बीच पीछे से आए एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा दोनों ट्रकों के बीच में फंस गया।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।