उत्तर प्रदेश

ऑटो की मनमानी जारी आगे की सीट पर नाबालिग बच्चे को बैठककर रामबाग से भगवान टाकीज चौराहे पर दौड़ रहे हैं ऑटो

आगरा। कल गुरुद्वारा गुरु के ताल पर हुए भीषण हादसे में आगरा के 6 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है इस हादसे के बाद भी यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी सही से नहीं कर रही है। कल शाम को यातायात पुलिस ने कुछ ऑटो से आगे की सीट हटाई उसके बाद आज सुबह यातायात पुलिस की ड्यूटी में थिशिलता नज़र आई जिसमें ऑटो चालक बेखौफ आठ आठ सवारियां आगे और पीछे बैठाकर आटो चला रहे हैं। आज सुबह रामबाग चौराहे से भगवान टाकीज की ओर आटो चालक आगे नाबालिग बच्चे को आगे बैठा कर चला रहा है। लेकिन किसी भी पुलिस कर्मी की निगाह उस पर नहीं पड़ी।