उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन में उत्तर प्रदेश बना भारत में सर्वोत्तम प्रदेश-मंत्री

39 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार ने मत्स्य पालकों मछुआ समाज के कल्याण के लिए किए जारी मत्स्य पालन में यू पी देश में सर्वोत्तम

डॉ. संजय कुमार निषाद मंत्री मत्स्य, विभाग उत्तर प्रदेश सरकार पहुंचे आगरा,सर्किट हाउस में की पत्रकार वार्ता

मत्स्य विभाग की उपलब्धियों को बताया, ग्राम सभा रहनकला में जन सभा को किया संबोधित

उ.प्र. व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मत्स्य पालकों के साथ की समीक्षा, लाभार्थियों को चेक/प्रमाणपत्र का किया वितरण

आगरा। आज डॉ. संजय कुमार निषाद मंत्री मत्स्य,विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, आगरा भ्रमण पर पहुंचे, मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर,सरकार की योजनाओं,मत्स्य विभाग की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार मछुआ,मल्लाह,केवट के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 39 हजार करोड़ रुपया दिया गया, जिसका परिणाम है कि आज मत्स्य पालन में भारत में उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बना, समाज को रोजगार मिला, राजस्व बढ़ा तथा प्रचुर प्रोटीनयुक्त खाद्यान मिल। योगी जी ने बजट में मछुआ कल्याण कोष बनाया अब मत्स्य पालक समाज का 05 लाख तक इलाज हो सकेगा।

उन्होंने हाल ही में 03 राज्यों में भाजपा की जीत पर बताया कि भाजपा गठबंधन धर्म निभाना जानती है, एनडीए के 25 वर्ष पूरे हुए, विपक्ष में दल मिलते हैं दिल नहीं, कांग्रेस की धोखेबाजी वंचित समाज के लिए हमेशा रही, इसलिए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा जीती, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता तथा कुशल प्रबंधन की तारीफ पत्रकार वार्ता में करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका दल मोदी जी के साथ है।केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के मछुआरों के विकास के लिए 39 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इसके विपरीत पूर्व की केंद्र की सरकारों ने 67 वर्ष में 3000 करोड़ रुपये ही आवंटित किए थे। केंद्र एवं राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के मछुआ समाज के विकास के लिए कटिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने ग्राम रहनकला में आयोजित एक जनसभा व बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है। प्रदेश में मछुआ समाज के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष मछुआ समाज को आर्थिक सहायता पहुंचाने को संचालित की जा रही है।

पूर्व की कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने मछुआ एससी आरक्षण के मुद्दे पर मछुआ समाज को केवल गुमराह करने का काम किया था, आज प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मछुआ समाज के मुद्दे पर गंभीर है। मंत्री संजय निषाद जी ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर शिल्पकार जाति नहीं जातियों का एक समूह है। जैसा शासनादेश जारी किया जाना है कि उत्तर प्रदेश में मझवार जाति नहीं जातियों का एक समूह है और विभिन्न 16 उपजातियां मझवार की पर्यायवाची जातियां हैं, प्रदेश एवं केंद्र सरकार मछुआ आरक्षण व उनके कल्याण के विषय पर गंभीर है।