उत्तर प्रदेश

हिमायूंपुर पहुंची भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा, लगाई चौपाल

संवाद – नूरुल इस्लाम
कासगंज। जनपद की तीनों विधान सभाओं में प्रत्येक बूथ तक भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ भ्रमण के लिये निकली है। भ्रमण के दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सोरों मंडल के गांव हिमायूंपुर पहुंची। यहां भाजपाइयों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल कुलश्रेष्ठ ने की।


मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब परिवार की महिलाओं को 75 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए हैं और भी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में संजय दुबे, अनीता उपाध्याय, रविन्द्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, सुरेश कुलश्रेष्ठ, केके सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।