उत्तर प्रदेश

श्रीमती देवी इंटर कॉलेज मेहनी सोरा व ओरनी में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

संवाद।शोएब कादरी

एटा जनपद के कस्बा मारहरा केश्रीमती देवी इंटर कॉलेज मेहनी सोरा व ओरनी में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान में जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा थाना मारहरा पर क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार त्यागी की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के ग्राम ओरनी ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान पूर्व चुनाव के निकटतम सरकारी कर्मचारी व पूर्व सैनिकों तथा थाना क्षेत्र की महिलाओं को बेटियों को आत्मरक्षा शिक्षा सरकारी योजना व सरकारी सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया प्रभारी निरीक्षक मारहरा राजेश कुमार चौहान मय फोर्स के मौजूद रहे।