राजनीति

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : ब्रज बहादुर

संवाद। नूरूल इस्लाम


विकसित भारत संकल्प यात्रा कासगंज मंडल के गांव भिटौना पहुंची
कासगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े कार्यक्रम जगह- जगह ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए गये। एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को दिखाया गया। भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज ने कासगंज मण्डल के गांव भिटौना में कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जो अब सबका साथ सबका विकास की घोषणा के साथ एक नए भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को बढ़ा दिया है। मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी,कौशल शाहू, अनुरोध प्रताप सिंह, रविन्द्र लोधी, कृष्णकांत वशिष्ठ,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।