राजनीति

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ़ भाजपाइयों ने दिया धरना

संवाद।नूरूल इस्लाम

कासगंज। राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को देशव्यापी धरना के तहत कासगंज में भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
कलेक्ट्रेट पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी बनकर रह गया है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपय से अधिक की धनराशि बरामद हुई है। 70 सालों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार करके काली कमाई की है। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी का सच अब किसी से छुपा नहीं है।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान लूट और भ्रष्टाचार के रूप में होने लगी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है, कांग्रेस ने जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई जनता को लौटानी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की।

धरना प्रदर्शन में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमेन मीना माहेश्वरी, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, रामनिवास राजपूत, राजेन्द्र बोहरे, कृष्णकांत वशिष्ठ, डीएस लोधी, बॉबी कश्यप, रविन्द्र लोधी, शरद गुप्ता,विजय लक्ष्मी कश्यप, कुलदीप प्रतिहार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।