अन्य

एक्शन में योगी सरकार:चकबंदी और राजस्व मामलों में लापरवाही पर नपेंगे डीएम व कमिश्नर


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। योगी सरकार राजस्व और चकबंदी से जुड़े मामलों में सख्त हो गई है। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सीधे डीएम और कमिश्नर पर एक्शन की तैयारी है। इसके अलावा पूर्व में अधिकारियों की कार्यशैली भी परखी जा रही है। योगी सरकार ने अधिकारियों को राजस्व और चकबंदी से जुड़े से सभी मामलों का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में चित्रकूट मंडल में शासन के आदेश आ चुके हैं।


सरकार ने अभियान की शुरूआत करने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेश दिया है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें चकबंदी और राजस्व से जुड़े मामले निपटाये जायेंगे। अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने के पत्र के अनुसार दस दिन अभियान चलाकर समीक्षा की जाएगी। प्सरकार की रडार पर खराब प्रदर्शन करने वाले जिले हैं। इन जिलों में एसडीएम और तहसीलदारों की भी कार्यशैली निगाह में हैं। इनको तत्काल नोटिस जारी कर सुधार करने के निर्देश दिए गये हैं। शिकायत मिलने पर एक्शन लेने के भी निर्देश हैं।