उत्तर प्रदेश

उप्र राज्य हज समिति की वेबसाइट का शुभारम्भ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने  राज्य हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in का शुभारम्भ किया। इस वेबसाइट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, काउन्सल जनरल आफ इण्डिया जदाह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उप्र व हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट की महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे हज यात्रियों को सहायता व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।