मनोरंजन

जैकी श्रॉफ 2023 की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी

यह पुरस्कार प्रमाणित करता है कि मैं सही रास्ते पर हूं: जैकी श्रॉफ

नई दिल्ली।पेटा इंडिया द्वारा जैकी श्रॉफ को ‘2023 की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी’ का पुरस्कार दिया गया। अभिनेता ने हाल ही में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग अपने नवीनतम प्रोजेक्ट ‘मस्त में रहने का’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उनके अभिनय कौशल के अलावा, लोगों द्वारा जग्गू दादा की प्रशंसा करने का एक और कारण उनके परोपकारी प्रयास हैं, जो समाज में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हालाँकि, जैकी श्रॉफ का एक समान रूप से सराहनीय पहलू शाकाहार और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति उनका समर्पण है। और, उनकी इस प्रतिबद्धता को पहचानते हुए, पेटा ने उन्हें 2023 की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी के रूप में सम्मानित किया है, उन्होंने जॉन अब्राहम और अनुष्का शर्मा को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है।

इस अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा वोट जैकी श्रॉफ को मिले। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने साझा किया, “मैं इस पुरस्कार के लिए पेटा इंडिया का बहुत आभारी हूं। मुझे हमेशा स्वस्थ जीवन शैली अपनाना पसंद रहा है और शाकाहार मेरे लिए एक स्वागत योग्य विकल्प रहा है। इसके लिए इतनी अद्भुत स्वीकृति प्राप्त करना मुझे बहुत विनम्र महसूस कराता है। मैं हमेशा लोगों से इस बात की वकालत करता हूं कि हमें दुनिया को उस समय से बेहतर जगह बनाकर छोड़ना चाहिए, जब हम यहां आए थे और यह पुरस्कार केवल इस बात की पुष्टि करता है कि मैं सही रास्ते पर हूं।