उत्तर प्रदेश

पहाड़ों में बर्फबारी नें बांदा में झोंका गलन का प्रकोप बढ़ गई ठंड


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। पहाड़ों में बर्फबारी ने ठंड औऱ गलन बढ़ा दी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम जानकारों के मुताबिक दो-तीन दिन में ठंड और बढ़ेगी।
दिसंबर माह का तीसरा पखवाड़ा शुरू है। अब मौसम में बदलाव आया है।तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड भी बढ़ने लगी है।


बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को धूप खिलने के बाद भी यह बेअसर रही। ठंड और गलन बरकरार रही, लेकिन प्रशासन की अब तक धरातलीय अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आ रही। जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद नगर में अलाव नहीं जल रहे। लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। खुद लकड़ी या प्लास्टिक जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं।