उत्तर प्रदेश

सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा के सांस्कृतिक उत्सव में वाद विवाद प्रतियोगिता में इस विषय पर हुई चर्चा

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित साहित्यिक व सांस्कृतिक उत्सव में वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को उठाया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय था- ‘क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नौकरियां छीन लेगा इस विषय पर विद्यार्थियों ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचारों को साझा किया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक हिंदी विभाग की डॉ. जैस्मिन करूणा, डॉ. दीप्ति मसीह, उर्दू विभाग की डॉ. सादिया सलीम, दानिशा ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा विभाग की डॉ. सदफ इश्त्याक द्वारा किया गया।


वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा वार्ष्णेय, द्वितीय स्थान नेहा अग्रवाल, तृतीय स्थान अर्शी और चयनिका ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। परिणाम की घोषणा डॉ. जैस्मिन करुणा के द्वारा की गई। वक्ताओं के वक्तव्य के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डॉ. सादिया सलीम और डॉ. दीप्ति मसीह द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सदफ इश्त्याक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समन्वयक प्रो. राजीव फिलिप और शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक यथा आशा मेविस फिलिप, डॉ नीतू सिंह, छाया गर्ग, अंजू बघेल, बरखा शर्मा, शालिनी, श्रीमती वर्षा ऋतु इत्यादि उपस्थित थे।