उत्तर प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन

वीर साहिबजादों का अमर बलिदान देश के लिए प्रेरणा दुर्विजय सिंह शाक्य

वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हुई गोष्ठी

धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने का संकल्प वीर बाल दिवस भानु महाजन

आगरा। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में गुरुद्वारा गुरु का ताल सिकंदरा पहुंचकर वीर साहिबजादों को नमन किया गया। गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का लाल सिकंदरा पर आयोजित कार्यक्रम में बाल वीर साहिबजादों को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया, उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरु का ताल के संत बाबा अमरीक सिंह ने संयुक्त रूप से गुरु तेग बहादुर के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर किया।

वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा राष्ट्र धर्म के लिए गुरु गोविंद सिंह के पुत्र अडिग रहे, उन्होंने मुगलों के सामने शिर नहीं झुकाया आने वाली पीढ़ियां वीर साहिबजादों की गौरव गाथा जानें। जन-जन के मानस पटल पर गाथाएं पहुंचें। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा वीर सैनिकों , अमर सपूतों को नमन किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर साहिबजादों के नाम से वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की है। इससे पहले भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम हो या फिर प्रकाश पर्व मनाना हो प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में ऐसे अनेक काम किए गए हैं।

छोटी उम्र में अदम्य साहस वीरता और अपने धर्म के प्रति समर्पण वीर साहिबजादों का बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा है। विचार गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने गुरु तेग बहादुर साहिब के पुत्रों के बलिदान को नमन करते हुए कहा आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है। आजादी के अमृत काल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। पिछले वर्ष 26 दिसंबर को देश ने पहली बार वीर बाल दिवस के रूप में मनाया था। तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों के वीर गाथाओं को सुना था।

वीर बाल दिवस अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि शोर्य की पराकाष्ठा के समय उम्र भी कोई मायने नहीं रखती। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से जुड़े पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को वीर साहिबजादों की स्मृति के चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्क्रीन लगाकर देखी की वीर साहिबजादों की वीरता की शॉर्ट फिल्म

वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरु का ताल सिकंदरा पर भारतीय जनता पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्क्रीन लगाकर वीर साहिबजादों की अमर वीरता पर आधारित शॉर्ट फिल्म को दिखा। फिल्म देखने के दौरान छोटे-छोटे वीर बालकों को नमन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे गूंजने लगे।

इनकी रही मौजूदगी

गुरुद्वारा गुरु का ताल सिकंदरा पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया, शिव शंकर शर्मा, जत्थेदार अमरीक सिंह, वीर महेंद्र पाल सिंह, उपेंद्र सिंह लवली, श्याम भदौरिया, डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, डॉ रामबाबू हरित ,टी एन अग्रवाल, नवीन गौतम, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, मनोज राजोरा, कपिल मिश्रा, ललित गौतम , उपमा गुप्ता, भावना तेलंग शर्मा, अनुपम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारी एवं गुरुद्वारा गुरु का ताल प्रबंधन कमेटी से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।