उत्तर प्रदेश

रिटायर्ड फौजी ने दो नाबालिग बहनों को घर में बंद कर किया दुष्कर्म का प्रयास


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक रिटायर्ड फौजी ने दो नाबालिग बहनों को अपने घर के हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली पांच व 7 वर्षीय नाबालिग बहने सोमवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी रिटायर्ड फौजी ने उन्हें अपने घर के अंदर बुला लिया। इसी दौरान छोटी बहनजोर-जोर से रोने लगी।

तब फौजी नें छोटी बहन को बाहर कर दिया। बाहर आने पर छोटी बहन ने बड़ी बहन के अंदर होने की जानकारी परिजनों को दी। जब परिजन दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचे तो बड़ी बेटी डरी व सहमी मिली। उसने घटना की जानकारी दी । इधर घटना के बाद फौजी तुरंत घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना के बारे में कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।